Stress दूर भगाने के सात तरीके

तनाव या stress में जरुरी नहीं कि दवाओं का सेवन किया जाए या डॉक्टर्स के ही चक्कर लगाये जाए। कुछ ऐसे पारम्परिक तरीके है, जिन्हें अपनाकर तनाव को मात देकर प्रसन्न रहा जा सकता है। लेखन से जोड़े खुद को – अच्छे दिनों की तरह यदि आप तनाव भरे दिनों में कुछ ना कुछ लिखना जारी रखते है तो आप तनाव को मात देने में सक्षम है। ब्रिटेन की येल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओ का मानना है कि प्रतिदिन की गतिविधियों और भावनाओं को लिखने से आत्मनिरीक्षण में मदद मिलती है। इससे stress दूर करने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज से जोड़े नाता – व्यायाम stress को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। उससे न केवल अच्छी सेहत मिलती है बल्कि शरीर में एक सकारात्मक एनर्जी का संचार होता है। इससे शरीर में सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन हारमोंस का स्त्राव होता है जिससे दिमाग स्थिर होता है, stress वाले बुरे विचार दूर रहते है। म्यूजिक से साधें सेहत के सुर – तनाव दूर भगाने का सबसे अच्छा दोस्त संगीत हो सकता है। संगीत में मुड बदलने, मन और भावनाओं से ऊपर उठाने की ताकत होता है। ...